Bihar Home Guard Admit Card 2025 (Out):- बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, उनके लिए अब एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह एडमिट कार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) के लिए है, जो इस भर्ती प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपना एडमिट कार्ड स्टेप बाय स्टेप डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस को समझ सकते हैं। अगर आपने भी आवेदन किया है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Bihar Home Guard Admit Card 2025 ~ Overall
Name of the Article | Bihar Home Guard Admit Card 2025 |
Type of Article | Admit Card |
No. of Vacancy | 15,000 |
Advt. No. | 01/2025 |
Bihar Home Guard Admit Card 2025 Status | Released |
Bihar Home Guard Admit Card Released Date | 24th April 2025 |
Bihar Home Guard Admit Card Download Mode | Live Check & Download |
Official Website | Click Here |
बड़ी खुशखबरी बिहार होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए
दोस्तों यदि आपने बिहार होमगार्ड भर्ती का फॉर्म भरा है ना तो आप सभी के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि बिहार होमगार्ड भर्ती का जो फिजिकल होने वाला है ना इसका जो एडमिट कार्ड है वह जारी कर दिया गया है।
नीचे आना है, डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का यहां पर आपको लिंक दिया गया है। आप इस पर क्लिक करेंगे, जहां पर आपको बताया गया है कि आपने किस जिला से अप्लाई किया है।
बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताते हैं कि कैसे बिहार होमगार्ड भर्ती का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है। बिहार होमगार्ड भर्ती का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहला काम करें:
- Bihar Home Guard Admit Card 2025 को चेक व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी Official Website के होम – पेज पर आना होगा
- यह वेबसाइट मिलेगा: https://onlinebhg.bihar.gov.in/
- यहां पर देखेंगे एक एडमिट कार्ड का कैटेगरी मिलता है, इस पर आपको क्लिक करना है
- और यहां पर मिलेगा बिहार होमगार्ड एडमिट कार्ड, जिस पर आपको क्लिक करना है
- अब यहां पर आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारीयों को दर्ज करना होगा,
- इसके बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा जिसे आप आसानी चेक व डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल पायेगें आदि।
Bihar Home Guard Admit Card 2025 में क्या-क्या जानकारी होगी?
- फिजिकल टेस्ट की तारीख (Date)
- रिपोर्टिंग समय (Reporting Time)
- स्थान (Venue/Location)
- उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी
- जरूरी निर्देश और गाइडलाइन
महत्वपूर्ण निर्देश (Important Guidelines)
- ID Proof जरूरी: फिजिकल टेस्ट के दिन आपको एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर ID, या ड्राइविंग लाइसेंस लाना अनिवार्य है।
- मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न लाएं: परीक्षा स्थल पर मोबाइल फोन, लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं प्रतिबंधित हैं।
- RFID टैग और जैकेट: टेस्ट के दौरान आपको एक RFID टैग और जैकेट दी जाएगी। इसका प्रयोग केवल आप करें – इसे किसी और को न दें।
- बायोमेट्रिक अटेंडेंस: फिजिकल टेस्ट में भाग लेने के लिए आपको बायोमेट्रिक (फोटो और अंगूठा) सत्यापन देना होगा।
- अनुपस्थिति पर कोई दूसरा मौका नहीं: यदि आप निर्धारित दिन उपस्थित नहीं होते हैं, तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
- बारकोड से छेड़छाड़ न करें: प्रवेश पत्र पर छपे बारकोड को खराब करने या मिटाने की कोशिश न करें।
Important Link
Download Admit Card | Click Here |
Exam Notice | Click Here |
Join Us Social Media | Telegram | Whatsapp |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
निष्कर्ष
बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहद अहम समय है। एडमिट कार्ड को समय पर डाउनलोड करें, सारी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा स्थल पर नियत समय पर उपस्थित हों।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों और व्हाट्सएप ग्रुप में जरूर शेयर करें।
आप सभी को आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं!
जय हिंद